🔴 लाइव ब्रेकिंगबिहार-झारखंड की आवाज़ निष्पक्ष, सटीक और सबसे तेज़ खबरें | STV न्यूज़📢 ताज़ा खबरों के लिए हमें फॉलो करें🗞️ देश और दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले यहाँ🔴 लाइव ब्रेकिंगबिहार-झारखंड की आवाज़ निष्पक्ष, सटीक और सबसे तेज़ खबरें | STV न्यूज़📢 ताज़ा खबरों के लिए हमें फॉलो करें🗞️ देश और दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले यहाँ
allNews

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग से गहने ठग लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर मंगलवार को जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, जुगसलाई घोड़ा चौक के पास रहने वाले 70 वर्षीय अनिल नेव इस वारदात के शिकार बने। घटना जुगसलाई स्थित कैलाश टावर के सामने पटाखा दुकान के पास हुई। बताया जाता है कि अनिल नेव दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। बदमाशों ने कहा कि शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए अपने गहनों को उतारकर कागज में लपेटकर जेब में रख लें। बदमाशों की बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी अंगूठी और चेन उतारकर कागज में लपेटना शुरू किया। इसी दौरान आरोपियों ने चालाकी से कागज में रखे गहनों को झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि बदमाश वारदात के बाद गमहरिया की ओर भागे। जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि आरोपियों को गमहरिया तक ट्रेस किया गया है और आगे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

5 मई 2026 को 02:49 pm बजे
9 व्यूज

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग से गहने ठग लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर मंगलवार को जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, जुगसलाई घोड़ा चौक के पास रहने वाले 70 वर्षीय अनिल नेव इस वारदात के शिकार बने। घटना जुगसलाई स्थित कैलाश टावर के सामने पटाखा दुकान के पास हुई। बताया जाता है कि अनिल नेव दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। बदमाशों ने कहा कि शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए अपने गहनों को उतारकर कागज में लपेटकर जेब में रख लें।

बदमाशों की बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी अंगूठी और चेन उतारकर कागज में लपेटना शुरू किया। इसी दौरान आरोपियों ने चालाकी से कागज में रखे गहनों को झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि बदमाश वारदात के बाद गमहरिया की ओर भागे। जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि आरोपियों को गमहरिया तक ट्रेस किया गया है और आगे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

कमेंट्स (0)

कमेंट करने के लिए लॉगिन करें

सबसे पहले कमेंट करने वाले बनें!